फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रशिक्षित किए गए सीएससी संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कामन सर्विस सेंटर सीएससी संचालाकों के प्रशिक्षण को लेकर गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएमजीदिशा, टेलीलीगल सर्विस और निवेशक जागरूकता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साक्षरता अभियान के जिला समन्वयक आशुुतोष यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल साक्षतरा बढ़ाने के लिए पीएमजीदिशा योजना संचालित है। जिसके तहत 14 से 60 वर्ष के महिला-पुरूष को 20 घंटे की कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने सभी सीएससी संचालकों से कहा कि योजना को सफल बनाने के लिए ग्रामीण युवाओं को जोड़ कर योजना का लाभ दिलाते हुए डिजिटल साक्षर करें। टेली लीगल सर्विस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसके माध्यम से हम पीड़ित को सीधे वरिष्ठ अधिवक्ताओं से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से परामर्श दिला कर लाभ पहुंचाने का कार्य करते है। जिला प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि सीएससी के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार के बहुत से योजनाओं का लाभ आम जनता को एक ही खिड़की पर उपलब्ध है। उन्होंने संचालकों से सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्य करने को निर्देशित किया। इस अवसर पर रमेश सिंह, सदीप शर्मा, बृजेश कुमार, अरूण, संजीव, जयचंद, हरिओम सिंह, शिव शंकर सिंह सहित सभी 22 ब्लाकों के सीएससी जनसेवा केंद्र संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें