आजमगढ़। मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन में कम प्रगति पर सीडीओ ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। वर्तमान में मानव दिवस सृजन के मामले में जनपद प्रदेश में 70वें स्थान पर है। मामले में सीडीओ ने पीडी को दोषी मानते हुए उनका जवाब तलब किया है। समय पर जवाब न देने पर एक प क्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
वित्तीय वर्ष 2017-18 में माह नवंबर तक 4522236 मानव दिवस के निर्धारण का लक्ष्य मनरेगा के तहत किया गया था। इसके सापेक्ष मात्र 21 नवंबर तक 67.58 फीसदी मानव दिवस का निर्धारण हुआ। 25 सिंतबर को प्रमुख सचिव की वीसी में बताया गया था ति 2863394 मानव दिवस का सृजन हो चुका है। इस प्रकार उक्त अवधि में मात्र 192808 मानव दिवस का सृजन हुआ। इस समय जनपद प्रदेश में 70वें स्थान पर है। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पीडी की ओर से मामले में शिथिलता बरती गई है। उनसे तीन दिन के भीतर मामले में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। समय पर जलाब न मिलने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी?