आजमगढ़। महापर्व छठ के अवसर पर जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है। पर्व के लिए शहर के तमसा नदी के किनारे स्थित घाटों को पांच जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कई गई है।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण ने अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा है कि वह पूजा के दौरान गुरुवार की शाम और शुक्रवार की सुबह को अपने-अपने क्षेत्र में पहुुंचकर आयोजकों से संपर्क करें। उनसे बात कर घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम की जानकारी लें और जो भी व्यवस्था नहीं उसकी व्यवस्था करें। उन्होंने निर्देशित किया है कि यदि किसी घाट पर अधिक भीड़ संभावित हो तो वहां आवश्यकता के अनुसार नावों की व्यवस्था करवा ली जाए। प्रथम जोन में आत्माघाट धर्मूनाला, शहर का दलालघाट, गौरीशंकर घाट, कदमघाट और भोला घाट, दूसरे जोन में गायत्री पीठ घाट राजघाट, धोबी घाट और कोलघाट, तीसरे जोन में हड़हा बाबा घाट, पंचपेड़वा घाट, सिधारी घाट पुराना पुल घाट और सिधारी नया पुल, चौथे जोन में नरौली पुल घाट, शाहीपुल घाट, कठवापुल, चिल्ड्रेन स्कूल के बगल में पोखरी घाट, मिशन अस्पताल घाट और बौरहवा बाबा पोखरा घाट, पांचवें जोन में उकरौड़ा, बरुआ बाबा, हाफिजपुर शामिल हैं।