फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद इमाम हुसैन की याद में निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद इमाम हुसैन की याद में निकाला जुलूस
विज्ञापन

मेजवां (ब्यूरो)। फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में मोहर्रम के मद्देनजर मंगलवार की रात कई स्थानों पर इमामबारगाह से करबला में शहीद इमाम हुसैन की याद में जुलूस निकाला गया। इसमें जुलजनाह और अलम की जियारत बरामद की गई। स्थानीय और बाहरी अंजुमनों ने तारीखी नौहा पेश किया तो अजादार रो पड़े।
शाहजेरपुर गांव में अंजुमन जीनतुल अजा की ओर से जुलूस निकाला गया। जिसमें जुलजनाह, अलम की जियारत बरामद की गई। जगह-जगह तकरीरे आयोजित की गई, जिसे मौलाना वसी मुहम्मद खां ने खिताब किया। फूलपुर स्थित शिया आबादी में पांच मजलिसे आयोजित की गई। मजलिस को शाहिद रजा और साजिद ने खिताब किया। अंजुमन मासूमिया के साहिबे बयाज इंतेजार हुसैन, वसीउल हसन, शारिब, अरमान ने नौहा पेश कर करबला में शहीद इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। चमांवा गांव में अंजुमन फरोगे अजा की ओर से जुलूस निकालकर मातम किया गया। इस क्रम में माहुल, अंबारी, पवई, मित्तूपुर आदि स्थानों पर जुलूसे अजा निकाला गया। जुलूस में महिलाएं, पुरूष और बच्चे गम का प्रतीक काला लिबास पहन कर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश की
सरायमीर (ब्यूरो)। पांच मुहर्रम का कदीम जुलूस इमामबाड़ा तस्कीने जैनब चौक से मजलिस के बाद शबीह तबर्रुकात के साथ निकला। जुलूस अजाखाना अबू तालिब पहुंच कर भोर में समाप्त हुआ। जुलुस में अंजुमन करवाने हैदरी मुबारकपुर, अंजुमन इमामिया अमिलो, अंजुमन अजाए हुसैन निकमुद्दीनपुर, अंजुमन गुंच्ये अब्बासिया कोरौली, अंजुमन तंजीम हुसैनी सरायमीर ने नौहाख्वानी कर मातम किया। शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश की। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना रहबर हुसैन बाराबंकवी ने कहा कि इमाम हुसैन (अ0स0) का कर्बला के मैदान में पैगाम था कि अत्याचार के विरोध में जितनी देर में आवाज उठाओगे उतनी ज्यादा क़ुरबानी देनी पड़ेगी। कर्बला में यजीदी फ़ौज की ओर से इमाम हुसैन के छ माह के बच्चे अली असगर के ऊपर होने वाला जुल्म सुनकर आज समाज के हर वर्ग के लोगों की आंखें पसीज जाती हैं। जुलूस का संचालन शिया कमेटी के प्रवक्ता सय्यद मो. हुसैन ने किया। कमेटी के अध्यक्ष सय्यद कायम रजा ने सभी का आभार प्रकट किया। वहीं, लडुवावर, खासडीह, बेलहरी इमाम अली, ओहदपुर, फत्तेपुर, कस्बा पुरन्दरपुर, कोरौली, नारदह, गोसाड़ी, कमालपुर, खपड़ागांव, निकमुद्दीनपुर, मुरादाबाद, मुस्तफाबाद आदि गांवों में भी जुलूस, नौहाख्वानी, मातम, मजलिस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें