फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 प्रगतिशील किसानों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को किसान कल्याण सम्मेलन नगर के नेहरू हाल में आयोजित हुआ। इस दौरान कृषि क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले 46 किसानों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। इसी क्रम में किसानों की कर्जमाफी की गई है। सभी खेतों तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय और संचालन चन्द्रशेखर प्रसाद ने किया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा माधवकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनना सरकार की प्राथमिकता है। वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए लघु एवं सिमांत किसानों का कर्ज माफ किया है। नीम कोटेड यूरिया, फसल सुरक्षा बीमा, मिट्टी की जांच, सिंचाई व्यवस्था, उन्नत किस्म के बीज आदि की व्यवस्था सरकार करा रही है। दस लाख तालाबों का निर्माण मनरेगा के माध्यम से कराया जा रहा है। सभी खेतों तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। भेड़ पालन करने वाले किसानों को दस भेड़ पर एक लाख रुपये सब्सिडी और सौ भेड़ों पर दस लाख की सब्सिडी दी जा रही है। दलहन पर आठ सौ और तिलहन पर 12 सौ रुपये प्रति कुंतल की सब्सिडी दी जा रही है। इससे खेती का रकबा बढ़ा है। इस मौके पर धनश्याम पटेल, अखिलेश मिश्र गुड्डू, केके भट्ट, श्रीकृष्णपाल, सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ठाकुर प्रसाद सिंह, महामंत्री रामपाल सिंह, रविशंकर तिवारी, नगर अध्यक्ष विनप्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिंह, विवेक निषाद, अवनीष चतुर्वेदी समेत भारी संख्या में किसान व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहर में निकाला जुलूस
आजमगढ़। भाजपा किसान मोर्चं के कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से सिविल लाइंस, अग्रसेन चौक, कलक्ट्रेट चौराहा होते हुए नेहरू हाल तक जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान शहर में जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बेतरतीब वाहनों से लगा जाम
आजमगढ़। भाजपा किसान मोर्चे की ओर से सोमवार को नेहरू हाल में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान हाल के आसपास बेतरतीब वाहनों को खड़ा करने से घंटों तक सिविल लाइंस का एरिया जाम की समस्या से जूझता रहा। जाम में फंसकर स्कूली बच्चे भी परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें