फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को स्वच्छता की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़।राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत अग्रसेन महिला महाविद्यालय में शनिवार को स्वच्छता पखवारा क ार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डा. निशा यादव ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी ने महाविद्यालय की छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। छात्राओं ने कहा मैं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगी और इसके लिए मैं समय दूंगी, मैं न खुद गंदगी करुंगी न दूसरे को करने दूंगी। प्राचार्या प्रिया मुखर्जी ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत सबसे पहले अपने घर, मुहल्ले या गांव से करना चाहिए। डा. वंदना द्विवेदी ने छात्राओं को स्वच्छता के लिए जागरुक करते हुए कहा कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया हमारा यह कदम पूरे देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद करेगा। इस अवसर पर डा.शैलजा त्रिपाठी, डा.उषा कुमारी, डा.अर्पिता मिश्रा सहित महाविद्यालय के सभी प्रवक्ता और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें