घर-घर जाकर बताएंगे बीमारियों से लड़ने के लिए होगा टीकाकरण
आजमगढ़। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि जिले में मिशन इंद्रधनुष की भी शुरुआत हो गई है। इसके तहत टीमें घूम-घूम कर टीकाकरण करेंगी। 10 दिन तक चलने वाले अभियान में नौ बीमारियों से लड़ने के लिए टीके लगाए जाएंगे। मजदूर और घूंमंतू परिवारों पर टीमों की विशेष नजर रहेगी।