फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट, इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर भी असर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ । जीएसटी लागू हुए दो दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक जनपद में इसका असर नहीं देखने को मिला है। हालांकि जीएसटी लागू होने के दूसरे दिन बंदी होने के कारण दूकानें बंद रहीं। दूसरे अभी तक दूकानदारों को रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं मिला है। इसके कारण वह जीएसटी की दरों पर सामान बेचने के बजाय पुराने रेट पर ही सामान की बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन

भले ही सरकार ने पूरे देश में जीएसटी लागू हो गया है। लेकिन अभी तक दूकानदार और ग्राहक इसे लेकर ऊहापोह में हैं। दूकानदारों के सामने समस्या यह है कि वह पुराने स्टॉक को कहां दिखाएं। क्योंकि जिन सामानों के दाम कम हुए हैं उसे बेचने पर उन्हें घाटा उठाना होगा। नया माल अभी आया नहीं है। इसलिए वह पुराने माल को पुराने रेट पर ही बेच रहे हैं। बहुत से दूकानदार पुराने माल को पुराने रेट पर बेचने के साथ ही उसमें जीएसटी जोड़ रहे हैं। वहीं होटलों और रेस्टोरेंट में खाने पीने के सामानों पर कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है। रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि सिर्फ आधा प्रतिशत का अंतर आ रहा है। क्योंकि हम पहले से टैक्स ले रहे हैं। इलेक्ट्रानिक सामान के विक्रेताओं का कहना है कि अभी रजिस्ट्रेशन का नंबर नहीं आया है। पुराना माल भी स्टाक में है। जब नया माल आएगा तो जीएसटी के हिसाब से बेचेंगे।

नगर के सिविल लाइन स्थित हल्दीराम रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर सिद्घार्थ सिंह ने कहा कि हम पहले से ही ग्राहकों से टैक्स लेते थे। जीएसटी लागू होने से उसमें आधा प्रतिशत की कमी हुई है। हम उपभोक्ताओं को जीएसटी के रेट पर ही खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन बिल पर जीएसटी के बजाए टैक्स लिख रहे हैं। क्योंकि अभी तक फार्मेट नहीं आया है।
विज्ञापन


शिब्ली चौराहे के पास स्थित नेशनल इलेक्ट्रॉनिक गैलरी के प्रोपराइटर अविनाश जालान ने कहा कि शनिवार को जीएसटी लागू हुआ। पहले दिन ग्राहक कम आए दूसरे शाम के समय बारिश हो गई। हमारा रजिस्ट्रेशन हो गया है। सोमवार से जीएसटी के साथ सामानों को बेचा जाएगा। जीएसटी लागू होने से जो टैक्स अब तक 25 प्रतिशत लगता था वह 28 प्रतिशत हो जाएगा।

पल्हनी मोहल्ला निवासी गोविंद दुबे ने कहा कि जीएसटी लागू के पहले दिन वह एक रोस्टोरेंट में परिवार के साथ भोजन करने के लिए गए थे। खाना खाने के बाद उन्होंने बिल जमा किया। जो बिल उन्हें मिली उस पर जीएसटी नहीं लिखा हुआ था। चूंकि वह पहले भी भोजन के लिए यहां गए हैं इसलिए उसके दामों में भी कोई अंतर नहीं दिखा।

हरिऔध नगर मोहल्ला निवासी नीरज राय ने कहा कि उन्हें एलईडी टीवी लेना है। इसके लिए रेेट की जानकारी के लिंए वह कई दुकानों पर गए। हर जगह एक ही दाम उन्हें बताया गया। जीएसटी लागू होने से अभी इनके दामों में बढ़ोत्तरी या घटोत्तरी नहीं देखने मिली। उन्होंने दूकानदारों से इस बारे में पूछा लेकिन दूूकानदारों ने पुराने रेट पर ही देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें