फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण में 7,07,670 मतदाता करेंगे फैसला

Tue, 27 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे और अंतिम चरण में जनपद के लालगंज, ठेकमा, तरवां, मेंहनगर और पल्हना में मतदान का कार्य होना है। इसमें क्षेत्र पंचायत की 445 और जिला पंचायत सदस्य पद की 18 सीटें हैं। 29 अक्तूबर को मतदान में 707670 मतदाताओं को मतदान में भाग लेना है। जिसमें लालगंज विकास खंड के 162468, ठेकमा के 163716,तरवां के 148101, मेंहनगर के 145576 और  पल्हना विकास खंड के 87809 मतदाता शामिल हैं। अंतिम चरण में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 438  और मतदान स्थलों की संख्या 1251 है। जिसमें 143 मतदान केंद्र सामान्य मतदान केंद्र हैं। 137 संवेदनशील, 112 अति संवेदनशील और 46 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं। आयोग के निर्देशानुसार समस्त अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियो कैमरा लगाया जा रहा है। चौथे चरण के लिए प्रशासन द्वारा पांच अस्थाई बूथ बनाए गए हैं। अतिसंवेदनशील बूथ की तरह की अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अंतिम चरण के लिए कुल 1251 मतदान पार्टियों केे लगाया गया है। जिसमें 1251 पीठासीन अधिकारी और 3753 मतदान अधिकारी होंगे। कुल कार्मिकों की संख्या 5004 है। वहीं 375 पाटियों को आरक्षति रखा गया है आरक्षित कार्मिकों की कुल संख्यत 1500 है। इस प्रकार चौथे चरण के लिए कुल 6504 कार्मिकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें