फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे से नाम निकालने के लिए 70 हज़ार की घूस: मुख्य आरक्षी गिरफ्तार, पैसे के लेनदेन का ऑडियो वायरल

Thu, 27 Oct 2022 10:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

मारपीट के केस से नाम निकालने के लिए सीओ सदर के पीआरओ हेड कांस्टेबल रामसोच ने 70 हज़ार मां लक्ष्मी पत्नी राजकुमार निवासी हरिश्चन्द्रपुर थाना गंभीरपुर से लिए थे। जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ और एसपी से शिकायत भी हुई।
विज्ञापन
मुकदमे से नाम निकालने के लिए 70 हज़ार लेने वाला मुख्य आरक्षी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में मारपीट के मुकदमे से नाम निकलने के लिए एक आरोपी की मां से 70 हज़ार लेने वाले हेड कांस्टेबल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। शहर कोतवाली में मा की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना के हरिश्चंद्रपुर गांव में मारपीट हुई थी। इस मामले में वर्तमान प्रधान, उसके भाई समेत कई को नामजद किया गया था। इसमे एक बर्खास्त सिपाही  भी शामिल था। उसका नाम निकालने के नाम पर सीओ सदर के पीआरओ हेड कांस्टेबल रामसोच ने 70 हज़ार मां लक्ष्मी पत्नी राजकुमार निवासी हरिश्चन्द्रपुर थाना गंभीरपुर से लिए थे। जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ और एसपी से शिकायत भी हुई।
एसपी के निर्देश पर एएसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल की जांच में आरोप की पुष्टि हुई। बुधवार को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गई इसके साथ हेड कांस्टेबल राम सोच को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें