फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ठगी करने वाले गिरोह की छह महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाने की पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के छह महिलाएं व एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने अब तक कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

रौनापार थाने की पुलिस को सूचना मिली की बघावर तिराहे के पास छह-सात की संख्या में कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं। वह कहीं भागने के फिराक में है। पुलिस ने सक्रियता दिखाई और उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ किया तो पता चला कि यह पूरा गिरोह ठगी करने वाला है।
मंदिरों पर महिलाओं की चैन काटना, ऑटो में महिलाओं के साथ पर्स चुराना और चैन काटना उनकी आदत है। पूछताछ में बताया कि पूरा गोल भंवरनाथ मंदिर पर महिला का पायल और चैन काटते थे। बताया कि 26 अगस्त को संजना ब्यूटी पार्लर व कास्मेटिक की दुकान में उन्होंने सामान खरीदने के बहाने सोने की लॉकेट चोरी कर ली। पकड़े गए आरोपियों में तराना, निशा निवासी नायकडीह थाना दुल्लहपुर गाजीपुर, हसीबुन्निसा निवासी शादियाबाद गाजीपुर, समा, कमरू निषा निवासी जलालाबाद थाना दुल्लहपुर गाजीपुर, निशा और सूरज निवासी टेकवारा थाना कोपागंज जनपद मऊ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें