फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिले 65 नए कोरोना पॉजिटिव, तीन की मौत, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बढ़ते कोरोना संक्रमण पर किसी तरह का लगाम लगता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को सारे रिकार्ड टूटे थे और 128 नए कोरोना संक्रमित मिले थे फिर बृहस्पतिवार को भी नए मिले संक्रमितों 65 रही। वहीं तीन लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। इसमें दो आजमगढ़ के हैं। इससे लोगों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ धीमी हुई है। बृहस्पतिवार को कुल 65 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए है। जिसे लेकर जिले में एक्टिव केस 475 हो गए है। 100 पॉजिटिव बृहस्पतिवार को ठीक हो गए। जिसके चलते एक्टिव केस की संख्या में भी कमी आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 6596 हो गई है। बीते तीन-चार दिनों से पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से इजाफा हुआ है।
पंचायत चुनाव ने तो आग में घी डालने का काम करने का काम किया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वहीं बाहर से आ रहे प्रवासियों में भी संक्रमण मिला है। बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती दो मरीजों की मौत भी हो गई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. नेयाज ने बताया कि एक 60 वर्षीया महिला बुधवार को मेडिकल कालेज में भर्ती कराई गई थी, जिसकी बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। वहीं मेडिकल कालेज में दो-तीन दिन पूर्व बलिया जिले से लाकर भर्ती कराए गए एक युवक ने भी दम तोड़ दिया है। दोनों के शव का कोरोना गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया है।
उधर जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि शहर के हीरापट्टी निवासी ससुर और पुत्रवधू बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुत्रवधू ने गुरुवार की शाम जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुखार से पीड़ित ससुर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मौत के बाद मृतका की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
कमिश्नरी, मेडिकल व डेंटल कालेज में भी मिले संक्रमित
आजमगढ़। कोरोना का संक्रमण काफी तेज हो चुका है। बृहस्पतिवार को मिले संक्रमितों में मेडिकल कालेज, डेंटल कालेज, कमिश्नरी कार्यालय भी शामिल है। इसके साथ ही कोरोना ने दीवानी न्यायालय में भी दस्तक दे दिया है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक कोरोना संक्रमित मिले है। इसके बाद भी लोगों की लापरवाही जारी है, जिसके चलते संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है।
चार संक्रमित मिलते ही हड़कंप
मेंहनगर। स्थानीय कस्बे में बृहस्पतिवार को चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसकी जानकारी होते ही पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया है। सभी दो दिन पूर्व ही दिल्ली से लौटे है। जिनकी जांच रेलवे स्टेशन पर हुई थी और बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में इन चारों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया। तहसील व नगर पंचायत की टीम ने चारों पॉजिटिव के घर पर पहुंच कर सभी को होम क्वारंटीन करा दिया। इसके साथ ही इन चारों लोगों के घर के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें