फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 निर्माण और चार अवैध कालोनियां चिह्नित...कार्रवाई का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
6आजमगढ़। कमिश्नर और डीएम के निर्देश पर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण चिह्नित कर लिया है। वनीकरण में 52, पार्क और क्रीड़ा स्थल की जमीन पर 13 निर्माण, नदी की धारा रोकने वाले एक निर्माण के साथ चार अवैध प्लाटिंग भी चिह्नित किए गए हैं। ये विभिन्न कालोनाइजरों की ओर से कराया जा रहा था। अब जिला प्रशासन और पुलिस की होने वाली मीटिंग में इस पर कार्रवाई की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

अवैध निर्माणों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और तमसा नदी में आई बाढ़ के मद्देनजर कमिश्नर कनक त्रिपाठी और जिलाधिकारी एनपी सिंह की ओर से विकास प्राधिकरण को अवैध निर्माणों को श्रेणीवार चिह्नित करने के निर्देश दिए गए थे। प्राधिकरण की ओर से चिह्निकरण और सूची बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। सूचीबद्ध किए गए निर्माणों में ग्रीनलैंड में 52 निर्माणों को चिह्नित किया गया है। इसके साथ ही पार्क और क्रीड़ा स्थल पर बने 13 निर्माण चिह्नित हुए हैं। नदी की धारा रोकने में एक निर्माण को सूचिबद्ध किया गया है। इसके साथ चार बिल्डरों को भी सूचीबद्ध दिया गया है। इनकी ओर से प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। इसमें नरौली में दो स्थानों पर और पल्हनी तथा हरैया में एक स्थाना पर अवैध रूप से प्लाटिंग की गई है। अब प्राधिकरण जिला प्रशासन और पुलिस की होने वाली बैठक की इंतजार किया जा रहा है। बैठक में अवैध निर्माण को गिराने और सीलिंग के लिए मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस फोर्स की मांग की जाएगी। इसके बाद अवैध निर्माणों पर कार्रवाई शुरू करने का दावा किया जा रहा है।
कमिश्नर और डीएम के निर्देश पस्त्रत्त्र अवैध निर्माणों को श्रेणीवार सूचीबद्ध कर लिया गया है। बैठक में इन निर्माणों के ध्वस्तीकरण और सीलिंग आदि के लिए मजिस्ट्रेट और फोर्स की मांग की जाएगी। इसके बाद अवैध निर्माणों पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। - बाबू सिंह, एडीए सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें