फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पंप के लिए 63 किसानों ने जमा किया कृषक अंश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान अभियान (पीएम कुसुम योजना) के तहत जनपद में इस वित्तीय वर्ष में फसलों की सिंचाई के लिए सरकार द्वारा 98 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य दिया गया है। टोकन जारी होने के बाद निर्धारित समय 12 जुलाई तक मात्र 63 किसानों ने ही अपना कृषक अंश जमा किया। बाकी 35 किसान समय सीमा के भीतर अपना कृषक अंश जमा नहीं कर पाए। कृृषक अंश जमा करने वाले किसानों की जांच के लिए विभाग द्वारा टीम गठित कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद इन किसानों के यहां सोलर पंप लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। पीएम कुसुम योजना के तहत जनपद में 98 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें सरकार की तरफ से किसानों को 60 फिसदी तक अनुदान दिया जाना है साथ ही योजना का लाभ लेने वाले किसानों को सोलर पंप के लिए बोरिंग स्वयं करानी है। लक्ष्य के सापेक्ष विभाग में पंजीकृत किसानों में से 196 किसानों ने पहले आओ पहले पाओ के तहत सोलर पप के लिए आवेदन किया। 196 किसानों में से 98 किसानों का पहले चयन हुआ। ऑनलाइन टोकन जारी होने के बाद इन किसानों को 12 जुलाई के तक चालान के जरिए कृषक अंश की धनराशि जमा करनी थी। निर्धारित समय में केवल 63 किसानों ने ही कृषक अंश जमा किया जबकि 35 किसानों ने कृषक अंश जमा नहीं किया। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि 63 किसानों की जांच के लिए जांच टीम का गठन कर दिया गया है। टीम इन किसानों का स्थलीय जांच कर रिपोर्ट देगी। इसके बाद सोलर पंप लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें