बीटीसी अभ्यर्थियों की परीक्षा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर बनाए गए दो सेंटरों पर संपन्न हुई। इसमें 655 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। दोनों परीक्षा केंद्रों से पांच अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
बताते चले कि बीटीसी की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे 2013 के परीक्षार्थियों की परीक्षा अभी नहीं हुई थी। छात्रों के मशक्कत करने पर बीते वर्ष होने वाली परीक्षा 2015 में कराई जा रही है।
इसके लिए जिला मुख्यालय पर दो परीक्षा केंद्र बनाए गए। इसमें शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में 280 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कालेज में 375 में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य हरिश्चंद नाथ ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपंन कराने के लिए शिक्षा विभाग के लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ पुलिस की भी व्यवस्था की गई थी।