आजमगढ़। डबलिंग और अन्य फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सभी शिक्षकों के वेतन खाते को आधार से लिंक करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2010 के बाद तैनात 163 शिक्षकों के आधार अभी तक खाते से लिंक नहीं हैं। ये शिक्षक भी 4856 शिक्षकों की हो रही जांच में शामिल हैं। सभी को 15 दिन में आधार लिंक कराने के लिए नोटिस जारी की जा रही है।
वर्ष 2010 के बाद परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त हुए सहायक अध्यापकों में 4856 की जांच चल रही है। इनमें 163 शिक्षकों ने अभी तक अपना आधार वेतन खाते से लिंक नहीं कराया है। एडी बेसिक ने इन शिक्षकों के खातों को आधार से लिंक कराने के लिए 15 दिन का समय दिया है। जिनका आधार लिंक नहीं होगा वो कार्रवाई के दायरे में आएंगे।
वर्ष 2010 के बाद परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की जांच प्रक्रिया में पाया गया है 163 शिक्षकों ने वेतन खातों के आधार से लिंक नहीं कराया है। इन्हें 15 दिन में खाते से आधार लिंक कराने के लिए नोटिस जारी की जा रही है।
नरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन