आजमगढ़। देखरेख के अभाव में शहर स्थित जलनिगम की प्रयोगशाला धूल फांक रही रही थी। इसके साथ पानी की वैक्टीरियल जांच भी संभव नहीं हो पा रही थी। अब शासन की ओर से जलनिगम की प्रयोगशालाओं के सुदृढीकरण का निर्णय लिया है। पूरे प्रदेश के 75 जिलों में स्थित सभी प्रयोगशाला के सुदृढ़ीकरण के लिए लखनऊ से ही निविदा निकाली गई है। कंपनियों को उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही उसकी देखरेख भी करनी होगी।
रखरखाव और सुधि नहीं लेने के कारण जलनिगम स्थित प्रयोगशाला की हालत खराब है। प्रयोशाला की हालत ये है कि गर्मी के दिनों में यहां वैक्टिरीयल जांच भी संभव नहीं है। देखरेख के अभाव में करोड़ों की लागत से लगाए गए उपकरण भी धूल फांक रहे थे। अब शासन की ओ से इन प्रयोगशालाओं की सुधि ली गई है। शासन की ओर प्रदेश के 75 जनपदों में स्थित 76 प्रयोगशालाओं के उपकरणों के रखरखाव के लिए निविदा भी निकाल दी गई है। शासन की इस पहल से जनपद की प्रयोगशाला के दिन बहुरने की भी उम्मीद जगी है। एक्सईएन जल निगम एसके सिंह यादव ने बताया कि लखनऊ से ही इसके लिए निविदा निकाली गई है।