फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश ने कांस्य और रजत जीत फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अखाड़ा बौरहवा बाबा के पहलवान आकाश ने खेलो इंडिया पुणे में रजत पदक और नदियाड़ गुजरात में कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रौशन किया है। आकाश की इस सफलता पर शुक्रवार को जिला कुश्ती संघ की ओर से खरपू पहलवान सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

आकाश यादव अखाड़ा बौरहवा बाबा के पहलवान हैं। उन्होंने स्कूल गेम्स नदियाड़ गुजरात में कांस्य पदक और खेलो इंडिया पुणे में रजत पदक प्राप्त किया है। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने आकाश यादव को खरपू पहलवान सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इस तरह की प्रतिभाओं का सम्मान होना चाहिए ताकि ये प्रतिभाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें। इस अवसर पर विजय शंकर यादव, लाल चन्द यादव, कोमल पहलवान, सत्यवान पहलवान, राम दयाल, सूर्यभान पहलवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें