फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीद सौदागर सिंह को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूनापार बड़ागांव के प्रांगण में शहीदी दिवस पर बुधवार को अमर शहीद सौदागर सिंह स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अमर शहीद सौदागर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शहीद की पौत्रवधू अंजना सिंह, सत्यपाल सिंह, सुलम सिंह, विनीत सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।अंजना सिंह ने कहा कि आज इन वीर सपूतों के बल पर हम लोग सुरक्षित हैं और चैन की नींद सोते हैं। अमर शहीद सौदागर सिंह ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे। ऐसे वीर सपूत को हम सलाम करते हैं। शहीद की स्मृति दिवस पर नेताओं और अधिकारियों का न पहुंचना घोर अपमान है। शंकर यादव ने कहा, अमर शहीद सौदागर सिंह ने 1962 में चीन और भारत की लड़ाई में चीन के सैनिकों को मारकर 12 एसएलआर रायफल छीन लाए थे। खून से लतपथ होने पर जब इनकी राइफल जाम हो गई तो उन्होंने बंदूक में लगे संगीन से दुश्मनों को छलनी कर यह कारनामा कर दिखाया था। दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा इस वीरता के लिए प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रथम वीर चक्र से सम्मानित किया था।
डॉ. शैलेन्द्र सिंह और सोनू ने कहा कि मरते तो बहुत लोग हैं और देश के लिए मरने वालों को ही शहीद का दर्जा मिलता है। 1965 में पाकिस्तान से युद्ध हुआ तो इस वीर शहीद ने दो सितंबर 1965 में माइंस बिछाए जाने के कारण शहीद हो गए। अध्यक्षता सिद्धनाथ शाही और संचालन राजवंत सिंह ने किया। डा. डीडी सिंह, रामाश्रय राय, राना राय, सोनू, सुफियान खान ,ज्ञानेंद्र मिश्र, राजेंद्र सिंह, मिंटू सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें