फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई महायोजना में 45 फीसदी आवासीय और 1

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन की ओर से महायोजना 2031 (प्रारूप) को मंजूरी दे दी गई है। इसमें शहर को छह जोन में बांटकर जमीनों के भूमि उपयोग का वर्गीकरण किया गया है। नई महायोजना में 45 फीसदी आवासीय क्षेत्र दर्शाया गया है। 18 फीसदी क्षेत्रफल पर वनीकरण, हरित पट्टी, पार्क एवं क्रीड़ास्थल होगा। यातायात और परिवहन में 4.65 फीसदी क्षेत्रफल पर नये मार्ग बनेंगे। नया बस अड्डा और ट्रांसपोर्टनगर का भी प्रावधान किया गया है। प्रारूप को आठ जनवरी को होने वाले प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद शहरवासियों से आपत्ति ली जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद महायोजना लागू की जाएगी। शहर के लिए 1985 में महा योजना बनाई गई थी, जो 2011 में समाप्त हो गई। इसके बाद से शहर का विस्तार तो हुआ, लेकिन कार्य पिछली नहायोजना पर ही होती रहा। काफी इंतजार के बाद शासन की ओर से महायोजना 2031 (प्रारूप) को मंजूरी दी गई है। नई महायोजना में कुल शहरी क्षेत्रफल में लगभग 46 फीसदी 1586 हेक्टयर क्षेत्रफल को आवासीय क्षेत्र में रखने का प्रस्ताव किया गया है। इसमें निर्मित, ग्रामीण आबादी आदि क्षेत्र शामिल हैं। इसके साथ ही 6.34 फीसदी 544 हेक्टेयर क्षेत्रफल को व्यावसायिक श्रेणी में रखा गया है। इसमें बाजार मार्ग, नगर केंद्र, उप नगर केंद्र, विपणन केंद्र आदि को सामिल किया गया है। नई महायोजना में उद्योग के लिए 8.32 फीसदी क्षेत्र 307 हेक्टेयर भूमि का प्रावधान किया गया है । पुरानी महायोजना में उद्योग के लिए 2.62 हेक्येर भूमि रखी गई थी। सरकारी कार्यालयों के लिए 96.75 हेक्टेयर, सार्वजनिक एवं अर्द्ध सार्वजनिक सुविधाओं के लिए 3.11 हेक्टेयर, यातायात एवं परिवहन के लिए 401 हेक्टेयर क्षेत्रफल को रखा गया है। इसमें 171.83 हेक्टेयर पर नये मार्ग प्रस्तावित है। नये बस अड्डे के लिए 14.20 हेक्टेयर, ट्रक अड्डे के लिए 22 हेक्टेयर, 11.23 हेक्टेयर में ट्रांसपोर्ट नगर का भी प्रावधान रखा गया है। लगभग 18 फीसदी 659.31 हेक्टेयर क्षेत्र को वनीकरण, हरितपट्टी, पार्क एवं क्रीड़ा स्थल के लिए प्रस्तावित किया गया है। रेलवे के लिए 64.95 हेक्टेयर, नदी, नाला और जलाशय के लिए 66.12 और श्मशान एवं कब्रिस्तान के लिए 10.63 हेक्टेयर जमीन को प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें