आजमगढ़। आल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा और एनएमओपीएस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर 26 नवंबर को एक दिवसीय धरना और संसद का घेराव किया गया। दिल्ली में हुए सफल कार्यक्रम से वापस आने पर गुरुवार को सभी पदाधिकारियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष रामतन यादव ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में आकर मंच से दिल्ली के पेंशन विहीनों को पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की घोषणा करके तोहफा दिया। उन्होंने विशेष सत्र बुलाकर पुरानी पेंशन योजना संबंधित प्रस्ताव को पारित करने का साहसिक कार्य किया। इस मौके पर जिला महामंत्री नारायण सिंह, हरेंद्र प्रसाद यादव, सीपी यादव, बाबू राम यादव, मनोज त्रिपाठी, राकेश यादव, सूर्यभान चौहान, नीलम वर्मा, प्रतिभा गौतम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।