फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी

Wed, 28 Nov 2018 11:52 PM IST
azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के विभिन्न ब्लाकों के 12 ग्राम प्रधानों को बुधवार को जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिसा जारी की। जिसमें उनसे एक सप्ताह में अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। स्पष्टीकरण न देने पर धारा 95-1(छह) के तहत उनके वित्तीय अधिकार सीज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी अमर उजाला ने 27 नवंबर के अंक में पहले ही दी थी कि 17 ग्राम प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज करने की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है। अजमतगढ़ विकास खंड के पारी पट्टी गांव के ग्राम निधि खाते में वित्तीय वर्ष 2015-16 में 149 व्यक्तियों के शौचालय निर्माण के लिए 17 लाख 88 हजार रुपये और 2018-19 में 60 शौचालयों के निर्माण के लिए सात लालख 20 हजार रुपये भेजे गए।

बिलरियागंज विकास खंड के पचखोरा गांव के ग्राम निधि खाते में वित्तीय वर्ष 2013-14 में 60 शौचालयों को लभगभग छह लाख, 2017-18 में 25 शौचालयों का तीन लाख और 2018-19 में 59 शौचालयों का सात लाख 60 हजार रुपये भेजा गया। रानी की सराय विकास खंड के मुरादाबाद ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2017-18 में 44 व्यक्तिगत शौचालय के लिए पांच लाख 28 हजार, 2018-19 में 21 शौचालय निर्माण के लिए दो लाख 52 हजार रुपये जारी हुए।
विज्ञापन


फूलपुर विकास खंड के खैरूद्दीनपुर ग्राम पंचायत के ग्राम निधि खाते में वर्ष 2017-18 में 25 व्यक्तिगत शौचालय के लिए तीन लाख और वर्ष 2018-19 में 212 व्यक्तिगत शौचालय के लिए 25 लाख 44 हजार रुपये ग्राम निधि के खाते में भेजा गया। मुहम्मदपुर विकास खंड के अल्लीपुर ग्राम पंचायत को वर्ष 2017-18 में 25 व्यक्तिगत शौचालय के लिए तीन लाख और 2018-19 में 204 व्यक्तिगत शौचालय के लिए 24 लाख 48 लाख रुपये ग्राम निधि खाते में भेज गए।

फूलपुर विकास खंड के पूक ग्राम पंचायत में वर्ष 2017-18 में 25 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए तीन लाख और 2018-19 में 672 शौचालय निर्माण के लिए 80 लाख 64 हजार रुपये भेजे गए। पवई विकास खंड की करौजा ग्राम पंचायत में वर्ष 2013-14 में 215 व्यक्तिगत शौचालय के लिए 25 लाख 80 हजार की धनराशि भेजी गई थी। मुहम्मदपुर विकास खंड के कोटिया मदारढ़ाढ़ ग्राम पंचायत को वर्ष 2017-18 में 25 व्यक्तिगत शौचालय के लिए तीन लाख, 2018-19 में 84 शौचालय के लिए 10 लाख आठ हजार रुपये ग्राम निधि खाते में भेजे गए।

अतरौलिया विकास खंड के ग्राम पंचायत सेल्हरा पट्टी में वर्ष 2017-18 में 47 व्यकित्गत शौचालय के लिए पांच लाख 64 हजार और वर्ष 2018-19 में 401 शौचालय की 48 लाख 12 रुपये ग्राम निधि खाते में भेजे गए। अतरौलिया विकास खंड केे ही ध्ध्यानीपुर ग्राम पंचायत के ग्राम निधि खाते में वर्ष 2017-18 में 26 शौचालयों का तीन 12 हजार और 2018-19 में 194 शौचालयों का 23 लाख 28 हजार रुपये भेजे गए। महराजगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत अवस्यानपुर के ग्राम निधि के खाते में वर्ष 2017-18 में 25 व्यक्तिगत शौचालय के लिए तीन लाख और 2018-19 में 148 शौचालय के लिए 17 लाख 76 हजार रुपये भेजे गए।

पल्हना विकास खंड की ग्राम पंचायत खुरसो खास के ग्राम निधि खाते में वर्ष 2015-16 में 50 व्यक्तिगत शौचालय के लिए छह लाख, 2017-18 में 20 शौचालयों का दो लाख 40 हजार और 2018-19 में 268 शौचालय के लिए 32 लाख 16 हजार रुपये भेजे गए। जारी की गई नोटिस में जिलाधिकारी ने कहा है कि सत्यापन में इन गांवों में शौचालय निर्माण की प्रगति धीमी मिली। बार-बार कहने के बाद भी इनके द्वारा कार्यों में तेजी नहीं लाई गई।

जिसे लापरवाही मानते हुए इन गांवों के ग्राम प्रधानों नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस का जवाब न देने पर इन गांवों के ग्राम प्रधानों के खिलाफ धारा 95-1(छह) के तहत वित्तीय अधिकार सीज करने की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें