फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक होगी भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया की कमल संदेश बाइक रैली ऐतिहासिक होने जा रही है। दोनों लोकसभा में लगभग 10-10 हजार बाइक कमल संदेश बाइक रैली में एकत्रित होंगी। इस रैली को सफल बनाने में भाजपा के जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और बूथ समितियों के पदाधिकारी तैयार हैं। लालगंज लोकसभा के बाइक रैली के संयोजक रामेश्वर बरनवाल ने बताया कि लालगंज लोकसभा के पांचों विधानसभा के प्रत्येक बूथ से पांच पांच बाइक वाले कार्यकर्ता अपने अपने बूथों का भ्रमण करते हुए निजामाबाद के घूरीपुर मोड़ बाईपास पर स्थित मैदान में सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। वहां से तहबरपुर बाजार तक बाइक रैली जाएगी। सदर लोकसभा के बाइक रैली प्रभारी जिला मंत्री संजय यादव ने बताया कि सदर लोकसभा में स्थित सभी पांच विधानसभा के प्रत्येक बूथ से पांच-पांच बाईकों से कार्यकर्ता अपने बूथों पर भ्रमण करते हुए सुबह 11 बजे आईटीआई मैदान में एकत्रित होंगे। वहां से कमल संदेश बाइक रैली तकिया होते हुए बड़ादेव तिराहा, होते हुए कालीचौरा तिराहा, रैदोपुर, शारदा तिराहा, ठंडी सड़क होते हुए पं दीनदयाल चौक पहुंचकर समाप्त होगी। पल्हना प्रतिनिधि के अनुसार रैली को सफल बनाने के लिए जिला महामंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने मेंहनगर विधानसभा के रानीपुर, धन्नीपुर, कटाई, पवनी कला, पवनी खुर्द, असौसा, पकड़ी आदि गांवों का दौरा किया और लोगों से रैली को सफल बनाने की अपील की। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार कमल संदेश बाइक यात्रा की तैयारी में मद्देनजऱ बैठक हुई। जिसमें बाइक रैली को सफल बनाने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें