फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही प्रदेश सरकार के खिलाफ छेड़ेंगे संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था से जनपद में आए दिन हो रहे अपराध, चौतरफा महंगाई के खिलाफ सड़कों पर तर कर प्रदेश सरकार के खिलाफ संघर्ष छेड़ेगी। उक्त बाते आजमगढ़ मंडल प्रभारी पूर्व विधायक रामदर्शन यादव ने शुक्रवार को अतरौलिया विधान सभा के मोलनापुर बाजार में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों की रोजी-रोटी छीनने का काम कर रही है। भर्ती परीक्षाओं में सत्ता के इशारे पर धांधली की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान कवलधारी यादव और संचालन चंद्रमोहन चौबे ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव, पूर्व प्रधान बबलू यादव, देवनाथ गोंड, निखिल यादव, राहुल यादव, चंद्रशेखर यादव, सतीश सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें