फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश
विज्ञापन

आजमगढ़। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार सिंह द्वारा तहबरपुर विकास खंड के सेमरा गांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ग्राम पंचायत अधिकारी के गांव में नहीं पहुंचने की शिकायत पर सीडीओ ने डीपीआरओ को उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण में दौरान रवींद्र यादव पुत्र रामधनी यादव का शौचालय तो निर्मित था लेकिन शौच घर का नहीं हुआ था। यादव बस्ती में मोती, शारदा, सुनील, अशोक का गड्ढ़ा खुदा हुआ मिला। कमलेश प़ुत्र रामबली के मकान में शौचालय नहीं बना मिला। लोहिया ग्रामीण आवास के तहत रामसुधार पुत्र बनवारी का मकान बना था जिसे शौचालय पूर्णरूप से ध्वस्त था। कई लोग शौचालय और आवास के पात्र पाए गए। जिसमें उन्होंने आवास और शौचालय निर्माण का निर्देश परियोजना निदेशक को दिया। निरीक्षण में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार शासन स्तर से संचालित महात्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी नहीं दे सके। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि वह कभी ग्राम सभा में उपस्थित नहीं होते। इस पर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि वह उनके विरुद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। ब्यूरो
विज्ञापन

- अंबुज राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें