फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के पास सोलर पंप पाने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में सोलर पंप पर अनुदान प्राप्त करने वाले किसानों को ‘पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ पहले सोलर पंप लगाओ’ के सिद्धांत पर चयन किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग की साइट पर ऑनलाइन पंप की मांग करना है। जो किसान मांग कर चुके हैं उन्हें पुन: मांग करने की आवश्यकता नहीं है। उप कृषि निदेशक डॉ. आर के मौर्य ने बताया कि सभी किसानों को सोलर पंप प्राप्त करने का सुनहरा मौका है। सिर्फ किसानों को कृषक अंश की धनराशि संबंधित फर्म के पक्ष में बैंक ड्राफ्ट के रूप में निर्धारित अवधि में ऑनलाइन अपलोड करना है। बैंक ड्राफ्ट मूल रूप में उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करना है। इस योजना के अंतर्गत वे सभी किसान पात्र हैं जो पहले सोलर पंप का लाभ नहीं लिए हैं और उनके द्वारा सोलर पंप मांग के अनुसार बोरिंग करा ली गई है। डॉ. मौर्य ने बताया कि किसान 16 अगस्त तक ऑनलाइन मांग कर सकते हैं। बैंक ड्राफ्ट जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें