फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी तथा माई सिटी आजमगढ़ के तहत जिला प्रशासन और सिविल सोसाइटी के तत्वाधान में बुधवार को कोट मुहल्ले में जनभागीदारी अभियान का आयोजन हुआ। इस दौरान हुनर संस्थान के कलाकारों ने अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बुधवार को अभियान की शुरूआत डीएसओ देवमणि मिश्र के नेतृत्व में किया गया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के साथ ही मुहल्ले के लोगों को गुलाब का फूल देकर खुले में शौच न करने, साफ-सफाई रखने, पौधरोपण आदि के लिए प्रेरित किया गया। लोगों से अपील की गई कि घरों के कूड़ा सड़क पर फेकने के बजाए निर्धारित स्थान पर रखे जहां से नपा के सफाई कर्मचारी उसे उठा ले जायेंगे। डीएसओ ने कहा कि आज की जरूरत है कि हर घर में शौचालय हो और सभी उसका प्रयोग करें। तभी हम जिले को ग्रीन और क्लीन सिटी बना पायेंगे। इस अवसर पर डॉ. डीडी सिंह, सुनीलदत विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, ईओ विरेंद्र श्रीवासतव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल, सभासद मुखराम निषाद, अजेंद्र राय, विवेक पांडेय, गोविंद दूबे, अरविंद चित्रांश, अल्का सिंह, नंद बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें