फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही बोर्ड, एक पाठ्यक्रम लागू किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और जनहित संघर्ष समिति के संयोजक ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल चार सूत्रीय राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा और निस्तारण किए जाने की मांग किया। उन्होंने दिए गए ज्ञापन में भारत में शिक्षा की समानता के लिए एक ही बोर्ड और एक पाठ्यक्रम लागू किए जाने, शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में निजीकरण की नीति को तत्काल समाप्त किए जाने, सरकारी क्षेत्र में विश्वविद्यालय और प्राविधिक संस्थान स्थापित किए जाने, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों द्वारा फीस और अन्य के नाम पर भारी धनराशि की मनमानी वसूली बंद किए जाने, निजी पब्लिक, कांवेंट स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को सम्मान जनक शुल्क का निर्धारण किए जाने की मांग की गई। समिति के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द अगर मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो कांग्रेस पाटी और समिति के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर राजेश गुप्ता, राघवेंद्र रारय, महीश श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें