फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल डेढ़ घंटे तक जनपद में तैयारियों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। 14-15 जुलाई को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री 11 जुलाई को जनपद पहुंच रहे हैं। सुबह 11 वे राजकीय हेलीकाप्टर से मंदुरी हवाई पट्टी पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के बाद मंडल और आसपास के अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सुबह 11 से 12 बजे तक मंदुरी हवाई पट्टी स्थित कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री वहीं वीवीआईपी लाउंज में आजमगढ़, बलिया और मऊ के अलावा गाजीपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर के जिलाधिकारियों के अलावा अन्य जनपदीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे। रैली स्थल पर भी कार्य ने जोर पकड़ लिया है। कोशिश है कि सीए के आने तक रैली स्थल पर कुछ देखने लायक हो जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद पार्टी के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ 12 बजे से बैठक करेंगे। 12.30 बजे राजकीय हेलीकाप्टर से राजा का तालाब वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें