फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के मुद्दे पर अधिवक्ता संघ तीसरे दिन रहा आंदोलित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ ने लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी दीवानी कचहरी जमकर प्रदर्शन किया। नेतृत्व कर रहे दीवानी अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि पिछले 40 से वर्षों से विश्वविद्यालय के लिए तरस रहे जनपदवासी अब समझौता नहीं करने वाले हैं। किसी भी तरह का संघर्ष करने के लिए लामबंद हो चुके हैं। विश्वविद्यालय अभियान के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के संयोजक अरुण कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत करने के लिए हमारा उत्साह कई गुना बढ़ जाएगा यदि उनके आगमन पर आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की घोषणा हो जाती है। यूजीसी के मानक के अनुसार 100 महाविद्यालयों पर एक विश्वविद्यालय होना चाहिए, जबकि आजमगढ़ में 250 महाविद्यालय हैं। अरुणेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के विना जनपद का विकास अधूरा है। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता सीएल निगम, दयाशंकर मिश्रा, संजय उपाध्याय, गौतम लाल श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, गोपाल प्रसाद, वृजेश कुमार सिंह, नीरज राय आदि सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें