फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला ट्रांसफार्मर न बदलने पर लाटघाट-रौनापार मार्ग जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट (आजमगढ़)। जला ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह लाटघाट-रौनापार मार्ग जाम कर दिया। रास्ते पर साइकिल, मोटरसाइकिल लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया। रौनापार थाने से 200 मीटर दूर रौनापार-लाटघाट मार्ग स्थित ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि महीने में दो बार ट्रांसफार्मर जल जाता है। यहां ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, लेकिन 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। बिजली न मिलने से रौनापार कस्बा और अन्य गांवों के सैकड़ों लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। ग्रामीण आक्रोशित होकर सोमवार को सड़क पर आ गए। कई बार जिला मुख्यालय पर शिकायत की गई, लेकिन ट्रांसफार्मर का पावर नहीं बढ़ाया गया। तीन दिन से लगातार बिजली नहीं मिल रही है। थानाध्यक्ष रौनापार अश्वनी कुमार पांडे ने कहा कि बिजली विभाग से बात कर जल्द ही व्यवस्था करा दी जाएगी। इस दौरान राधे सिंह, धरमवीर, अशोक, सतीश, दिलीप, कमलेश, हरिश्चंद्र, महेंद्र गुप्ता, हरिलाल, हरेंद्र, सोहन सेठ, अनिल यादव, श्रवन गुप्ता, सुरेश, जयप्रकाश, गोरख यादव, सुदामा, विनय गुप्ता, विजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें