आजमगढ़। लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे रोके जाने से विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में पूर्व छात्रों की भूख हड़ताल का राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस ने समर्थन किया है। राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह ने कहा कि कार्पोरेट घरानों को राजनीति में स्थापित करने के उद्देश्य से साजिश के तहत छात्र-छात्राओ ंकी आवाज को दबाना चाहती है। जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से कुलपति व विश्वविद्यालय प्रशासन सरकार के मुखौटे के रूप में कार्य कर रहे हैं। जो कि स्वस्थ लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलकर शशांक शेखर सिंह ने कहा कि पूर्व छात्रों द्वारा प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के बाद भी दाखिले पर रोक लगाना विश्वविद्यालय प्रशासन की कुत्सित मानसिकता है, प्रवेश न होने तक पूर्व छात्रों की लड़ाई का समर्थन करते हैं।