फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में भाजपा नेताओं ने किया मामला सुलझाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फर्जी बैनामा के आधार पर सरायमीर कस्बा के चुड़िहारी टोला मुहल्ले में एक व्यक्ति के मकान पर अवैध कब्जा हो रहा है। इसी मामले में एक पक्ष की तरफ से भाजपा के कई वरिष्ठ नेता गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। डीएम से मिलने के बाद भाजपा नेता नीचे वाहन स्टैंड पर आये तो दूसरा पक्ष भी आ गया। इसके पश्चात भाजपा नेताओं ने स्टैंड पर ही पंचायत लगा कर दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आपस में भिड़ने लगे, मौके की नजाकत देख भाजपाई पंचायत छोड़ कर वहां से निकल लिए।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बा के चुड़िहारी टोला मुहल्ले में रईस अहमद पुत्र शब्बीर का पुस्तैनी मकान है। इसी मकान को चककाजी निवासी मुस्ताक अहमद पुत्र इल्तेजा ने कस्बा निवासी गोपाल सेठ और रामजी सेठ पुत्रगण ओमप्रकाश के नाम बैनामा कर दिया। बैनामे के बाद गोपाल सेठ और रामजी सेठ ने कब्जा करना शुरू किया तो मामला तहसील पहुंचा जहां से तहसीदार ने मकान का मालिक रईसा को बताया और क्रेता, विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। क्रेता पक्ष की तरफ से भाजपा के कई बड़े नेता गुरुवार को जिलाधिकारी से मिल कर पत्रक भी दिये। पत्रक देकर भाजपा नेता नीचे वाहन स्टैंड पर पहुंचे तो वहीं मकान का मूल मालिक भी पहुंच गया। इसके पश्चात भाजपा नेताओं ने मौके पर ही पंचायत बैठा दी और दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान हंगामा मच गया। इस पर भाजपा नेता वहां से चुपचाप निकल लिए। तहसीलदार द्वारा जांच के बाद घोषित मूल मालिक रईस का कहना था कि बुधवार को पुलिस ने क्रेता सगे भाईयों समेत विक्रेता के नाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद से ही ये लोग धमकी और गालियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें