अंबारी/फूलपुर। जौनपुर के रानीपुर से एक युवक की बारात गुरुवार रात फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बारात का आदर-सत्कार हुआ। मंडप में दुल्हन आई तो वो बेहोश होने लगी। इस पर हड़कंप मच गया। बाराती और परिजन इस स्थिति में विवाह को तैयार नहीं हुए। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर बारात बैंरग पास लौट गई। युवती को कोई बीमारी नहीं थी। बारात लौटने के बाद परिजनों ने युवती से पूछताछ की तो पता चला कि वो पास के गांव के बीए का छात्र से प्रेम करती है। कहा कि शादी भी उसी से करेगी। शुक्रवार को परिजन युवती को लेकर छात्र के घर पहुंचे। छात्र घर पर नहीं था। काफी देकर तक पंचायत चली। बाद में युवती को वहीं छोड़ कर परिजन घर लौट आए। मामला गांव में चर्चा कुा विषय बना हुआ था।