फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में सभी सीएचसी-पीएचसी के चिकित्साधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने पर पाए जाने पर सीएमओ ने उनके वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर सख्त कार्रवाई होगी। सभी डॉक्टर समय से बैठे और शासन की मंशा के अनुरूप अपना कार्य करें। बैठक में आयुष्मान भारत कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। मिशन इंद्रधनुष के क्रियान्वयन में मिली खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। आगे से बैठक शाम पांच बजे के बाद की जाएगी, क्योंकि सुबह आठ बजे से दो बजे का समय मरीजों को देखने का होता है। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों संग अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया। मरीजों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाई फटकार
मार्टीनगंज। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिकायत के उपरांत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी धनंजय पांडेय के स्थानांतरण के बाद भी कई वर्षों से तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही में सुधार नहीं आने से लोगों ने नवागत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुंशी लाल पटेल से शिकायत की। प्रभारी चिकित्साधिकारी के फटकार लगाए जाने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जहां अव्यवस्था के साथ ही डाक्टर दस बजे के पहले नहीं आते थे। अब प्रात: आठ बजे ही डॉक्टर बैठ जा रहे हैं। कुत्ते की सूई और दवाओं के नाम पर हो रही धन उगाही बंद हो गई है। लेकिन तैनात स्वास्थ्य कर्मियों में कोई परिवर्तन नहीं आ रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुंशी लाल पटेल ने कहा कि यहां काम करना है, तो नियमानुरूप करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। भविष्य में कोई शिकायत मिली, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें