आजमगढ़। शासन की ओर से ग्राम स्वराज अभियान में अभी तक एससी-एसटी बहुल 118 गांवों को ही सात योजनाओं से संतृप्त करने के निर्देश दिए गए थे। अब नगर निकायों में भी एससी-एसटी बहुल वार्डों 14 अपैल से पांच मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक दिन एक दिवस मनाया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की 16 महत्वपूर्ण योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।
शासन की ओर से 14 अप्रैल से पांच मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। अभी पिछले दिनों ही सभी विभागों को अभियान चलाकर चयनित एससी-एसटी बहुल 118 गांवों में शासन की सात प्रमुख योजनाओं से ग्रामीणों को आच्छादित करने का निर्णय लिया गया था। इसके साथ ही अब प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक निकाय में भी ऐसे वार्ड जिसमें अनुसूचित जाति-जनजाति की आबादी सर्वाधिक है, में 14 अप्रैल से पांच मई तक इस अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान केंद्र सरकारी की सात प्रमुख योजनाओं समेत कपल 16 योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादित किया जाएगा। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने सभी निकाय अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक दशा में संतृप्त कराने का समुचित प्रबन्ध सुनिश्चत करने के निर्देश दिए हैं।
यो होंगे 16 कार्यक्रम-प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य, उजाला योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, पेंशन योजना, आवास योजना, पेयजल, राशन कार्ड, शादी अनुदान, निशुल्क बोरिंग योजना, फसल बीमा योजना