आजमगढ़। आल बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को बीटीसी छात्रों ने छात्रवृत्ति की मांग को लेकर लेकर अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान ने कहाकि 2015 बैच के प्रथम वर्ष के पिछड़ी जाति के छात्रों के छात्रवृत्ति अब तक खाते में भेजी नहीं गई है। इसके अलावा 2017-18 बैच के बीएलएड के पिछड़ी और सामान्य वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति भी नहीं आई है। छात्रवृत्ति के लिए प्रतिदिन स्कूल से लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी छात्रवृत्ति खातों में नहीं भेजी जा रही है। बीटीसी और डीएलएड के छात्रों की जायज मांगों का छात्र सेना ने भी अपना समर्थन दिया है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संदीप यादव ने कहाकि छात्रवृत्ति के चक्कर में उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कहा कि जल्द से जल्द छात्रों की छात्रवृत्ति खातों में नहीं भेजी गई तो आंदोलन करने के लिए बाध्य हेंगे। इस अवसर पर मनोज यादव, संतोष यादव, राज नरायन, सपना, प्रियंका, पूजा, सरिता, अनुष्का, मंजू, शिवप्रकाश, पल्लवी, प्रियांशु यादव, छोटेलाल, दीपक, अश्वनी तिवारी, सौरभ, ब्रिजेश यादव, आशीष, लालमणि, मिथलेश, आशीष आदि मौजूद थे।