फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंची पुलिस, भयभीत है व्यवसाई का परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सूदखोरों की धमकी से परेशान लालगंज बाजार निवासी व्यवसायी मोहनलाल जायसवाल ने शनिवार को अधिकारियों से मिलकर गुहार लगाई थी, लेकिन तीसरे दिन सोमवार की शाम तक पुलिस उसके यहां नहीं पहुंच सकी थी। इस पर मंगलवार को पुन: मोहनलाल ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई। मामला संज्ञान में आने पर एसपी अजय कुमार साहनी ने पूरे मामले की जांच देवगांव कोतवाल को सौंपते हुए कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार निवासी मोहनलाल जायसवाल साइकिल के व्यवसायी है। मंगलवार को मोहनलाल एसपी अजय कुमार साहनी से उनके कैंप कार्यालय पर मिलकर बताया कि व्यापार में उतार चढ़ाव से ऊबरने के लिए वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर बैंक से लोन लेना चाह रहा था, लेकिन पट्टीदारों ने अड़ंगा डाल दिया। जिसकी वजह से बैंक की तरफ से लोन नहीं मिल सका। आर्थिक तंगी के चलते उसने क्षेत्र के कुछ लोगों से ब्याज पर रुपये उधार ले लिए। जितना रुपया उसने उधार लिया था उससे काफी अधिक रुपया उन्हें दे दिया। लेकिन सूदखोरों का कहना है कि यह तो ब्याज दिया गया है। मूलधन अभी बाकी है। रुपये न देने पर सूदखोरों ने बाजार की कीमती दुकान को हड़पने की धमकी देने लगे। जिससे पूरा परिवार भयभीत हो गया। शनिवार को मोहनलाल जायसवाल जिला मुख्यालय पर पहुंचकर एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने कोतवाल देवगांव को पूरे मामले की जांच सौंपते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
00000
मोहनलाल की शिकायत पर पूरे मामले की जांच कोतवाल देवगांव को सौंपते हुए जांच आख्या मांगी गई है। रिपोर्ट आने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -अजय कुमार साहनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें