फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें तो बनी लेकिन कुछ दिन बाद उखड़ने लगी गिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश की योगी सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। हालांकि धरातल पर अभी कु छ विशेष तो नहीं दिख रहा है लेकिन सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था बनाने की दिशा में जो कार्य किए उसका असर दिखने लगा है। अपराध की घटनाओं में कमी आई है और बदमाशों पर पुलिस का जोर दिख रहा है वहीं एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स ने भ अच्छा काम किया है। हालांकि विकास की रफ्तार कुछ धीमी रही है। वहीं सड़कों की बात करें तो ज्यादातर इलाकों की सड़कें अब भी अपनी हालत पर आंसू बहा रही है। हालांकि लोेकार्पित योजनाओं में से ज्यादा पुरानी सरकार की ही थी। इस मुद्दे को लेकर सपाजनों ने योगी सरकार पा हमला भी बोला था। लेकिन कुल मिलाकर एक वर्ष में कुछ क्षेत्रों में अच्छे काम हुए हैं तो कही बेहद ही कम।
विज्ञापन


बनने के साथ उखड़ने लगी सड़कें
नगर के एसपी आफिस के सामने वाली सड़क का निर्माण इस एक साल में दो बार किया गया। लेकिन एक साल के भीतर ही यह टूट गई। आज भी राजकीय बालिका इंटर कालेज गेट के पास पानी निकास की समुचित व्यवस्था न होने के कारण नाली का पानी सड़क पर बहता है जिसके कारण सड़क टूूट गई है। इसके छोटे बड़े मिलाकर दर्जनों गड्ढे बन चुके हैं। नगर के एलवल और कालीनगंज मुहल्ले के मार्ग की भी मरम्मत की गई थी। लेकिन आज यह सड़क काली चौरा से लेकर कालीनगंज तक चलने योग्य नहीं बची है।

जिले में लगभग 150 उद्योग हुए स्थापित
वैसे तो अपना जिला पहले से ही उद्योग शून्य की श्रेणी में आता है। बड़े उद्योगों की बात करें तो जिले में दि किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड सठियांव को छोड़कर दूसरा बड़ा उद्योग नहीं है। हालांकि जनपद में कई छोटे और मझोले उद्योग हैं। उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया कि योगी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में जिले में लगभग 150 छोटे और मझोले उद्योगों की स्थापना हुई। जिसके माध्यम से लगभग 600 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन


एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स ने किया अच्छा कार्य
शासन के निर्देश पर सरकारी जमीनों पर हुए कब्जे को हटाने के लिए गठित एंटी टास्क फोर्स टीम द्वारा जनपद में अच्छा कार्य किया गया। टीम ने जनपद में फर्जी इंद्राज के सहारे सरकारी जमीन कब्जा करने के 30 प्रकरणों में 88 भूमाफिया चिह्नित किए गए। फर्जी इंद्राज को निरस्त कर उसे ग्राम सभा के खाते में दर्ज किया गया। लगभग 1500 एकड़ जमीन को भूमाफियों के चंगुल से आजाद कराया और 113 भूमाफियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई।

ताबड़तोड़ एनकाउंटर और कार्रवाई से घटे अपराध
आजमगढ़। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जिले की कमान एसपी अजय कुमार साहनी को सौंप दी। चार्ज संभालते ही एसपी को जहां रानी की सराय थाने के चकमेउवा गांव में दोहरे हत्याकांड और सगड़ी क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई 30 लोगों की मौत का दंश झेलना पड़ा। लेकिन पुलिस इन सारी घटनाओं से ऊबरते हुए अपराध नियंत्रण पर ध्यान दिया और योगी सरकार में प्रदेश का पहला एनकाउंटर मेंहनगर थाना क्षेत्र में 15 हजार के इनामी जयहिंद यादव के रुप में हुआ। इसके बाद पुलिस लगातार एक के बाद एक एनकाउंटर कर बदमाशों को या तो ऊपर या सलाखों के पीछे ढकेल रही है। वर्तमान समय में जेल के अस्पताल में करीब दो दर्जन से अधिक बदमाश जो पुलिस की गोली से घायल हुए हैं उनका इलाज चल रहा है। उधर जहरीली शराब बेचने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पूरे प्रदेश के लिए नजीर बनी हुई है। कभी आमजन के लिए आतंक का पर्याय बने अपराधी पनाह मांगते हुए दिख रहे हैं।

धार नहीं पकड़ पा रही एंटी रोमियो टीम
आजमगढ़। ताबड़तोभड़ एनकाउंटर करके पुलिस ने भले ही अपराधियों को पनाह मांगने पर मजबूर कर दिया है, लेकिन जिले में प्रत्येक थानावार गठित एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम का कोई खास दम नहीं दिख रहा। जिसका परिणाम है कि शोहदे, मनचले आदि सक्रिय हैं और आए दिन स्कूल, कालेज, बाजार, गली, मुहल्लों आदि में आतंक है। छेडख़ानी, छिंटाकशी आदि की घटनाओं पर पूरी तरह से नियंत्रण पूरी तरह से लगता नहीं दिख रहा। ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए भले ही एंटी रोमियो दल का गठन किया गया है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिसकर्मियों के न होने की वजह से ज्यादातर टीमों से महिला पुलिसकर्मी नदारद हैं। जिसका परिणाम है कि यह दल पूरी तरह से अभी सक्रिय नहीं हो पा रहा। इसका फायदा अभी मनबढ़ उठा रहे हैं।

सरकार की जो नीति है उससे हर कार्य में पारदर्शिता बढ़ती जा रही है। पारदर्शिता बढ़ने से भ्रष्टाचार में कमी आई है। लेकिन सरकार के साथ ही लोगों को अपने में भी सुधार की जरूरत है। प्रदेश सरकार ने जो कदम उठाए हैं उसका परिणाम जल्द ही दिखना शुरू हो जाएगा। -चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें