फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ राजनीति का रास्ता अपनाएं छात्र नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। गांधी शताब्दी स्मारक स्नाकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा में शुक्रवार को छात्रसंघ उद्घाटन और विचार गोष्ठी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने वतर्मान राजनीति के स्तर पर अपने विचार रखे और छात्र नेताओं से स्वच्छ राजनीति का रास्ता अपनाने की अपील की। मुख्य अतिथि अतरौलिया से सपा विधायक डॉ. संग्राम यादव ंने कहा कि वर्तमान में राजनीति का स्तर काफी नीचे गिर गया। छात्रसंघ से राजनीति की शुरुआत होती है। आगे चलकर भविष्य का निर्माण करते हैं। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. उमा शंकर सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख चन्द्रशेखर यादव और ऋचा सिंह पूर्व अध्य्क्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय रहीं। संचालन डीएवी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र यादव ने किया। डॉ. नरेंद्र नाथ यादव, डॉ,.श्याम बृक्ष मौर्य, बलवंत यादव, अध्यक्ष महाविद्यालय कोयलसा चंद्रकला यादव ने भी संबोधित किया। श्यामधर चौबे, दादा गुप्ता, अमित सिंह, बलवन्त यादव, मुन्ना यादव, डा. रमेश पांडेय, डॉ. दुष्यंत पाण्डेय, सन्तोष यादव, डा. धीरेन्द्र मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें