आजमगढ़। शुक्रवार सुबह वाट्सअप पर वायरल बीआरसी केंद्र पल्हनी के एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया था। वीडियो में बीआरसी के कर्मचारी फिल्मी गीतों पर नाचते हुए दिखाई दे रहे थे। इसमें शादाब अहमद सहायक लेखाकार और राजीव कुमार कंप्यूटर आपरेटर आदि शामिल थे। सभी आउट सोर्सिंग के कर्मचारी थे। वीडियो वायरल करने वाले ने आरोप लगाया था कि कि शादाब अहमद की ओर से टीचरों से वसूली की जाती है। कार्यालय में शराब पीकर डांस किया जाता है। मुर्गा-मछली बनाकर दावत उड़ाई जाती है। सहायक लेखाकार पर खंड शिक्षाधिकारी पल्हनी के हस्ताक्षर बनाकर अध्यापकों ने वेतन प्रमाण पत्र, बोर्ड परीक्षा में लगाए जा रहे कक्ष निरीक्षकों का फर्जी आईडीकार्ड बनाने का भी आरोप था। मामला जिलाधिकारी के पास पहुंचने पर उन्होंने बीएसए को जांच के आदेश दिएस थे। बीएसए डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि जांच के बाद शादाब अहमद सहायक लेखाकार और राजीव कुमार कंप्यूटर आपरेटर की सेवा समाप्त कर दी गई है। वहीं कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति मची है।
आजमगढ़। खंड शिक्षाधिकारी पल्हनी कार्यालय के मस्ती की पाठशाला बनने के वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने वीडियो में नाचते मिले आउटसोर्सिंग के दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। कार्रवाई से कर्मचारियों हड़कंप की स्थिति मची है।