फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य पुरस्कार प्राप्त कर लौटे शिल्पियों का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। जिले का निजामाबाद कस्बा ब्लैक पाटरी उद्योग के लिए पूरे विश्व में अपनी पहचान रखता है। इस कला से जुड़े कस्बे के दो शिल्पियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में राज्य पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार प्राप्त कर निजामाबाद लौटने पर दोनों शिल्पियों का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

निजामाबाद में अब तक तीन राष्ट्रपति पुरस्कार, एक दर्जन दक्षता और राज्य पुरस्कार से शिल्पी नवाजे जा चुके हैं। इसी क्रम में हाल ही में सोहित कुमार प्रजापति को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया था। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजामाबाद के दो शिल्पियों को पुरस्कृत किया। जिसमें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सोहित कुमार प्रजापति और बलिराम प्रजापति को दक्षता पुरस्कार से नवाजा गया। लखनऊ से लौटने के बाद नगर पंचायत निजामाबाद में इन दोनों शिल्पियों का जोरदार भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान सोहित कुमार प्रजापति और बलिराम प्रजापति ने बताया कि सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत कर हम शिल्पियों का मान बढ़ाया गया। हम चाहेंगे कि कड़ी मेहनत कर निजामाबाद के और भी शिल्पी इस स्थान तक पहुंचे और भारत सरकार से पुरस्कृत किए जाएं। इस अवसर पर विजय सोनकर, संतोष कुमार गौड़, डा. सुदर्शन मिश्रा, राजेश सिंह, संजय सोनी आदि ने दोनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें