फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मोही के निधन से शोकाकुल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुरी के प्रयोगधर्मी, कवि, साहित्यकार और चंडेश्वर पीजी कालेज के शिक्षा संकाय के पूर्व विभागाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ल निर्मोही के निधन की खबर मिलते ही शिक्षक जगत, साहित्यकार जगत शोकाकुल हो उठा। विभिन्न संगठनों के लोगों ने अपनी-अपनी शोक बैठक कर शोक संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के न्यायमार्ग स्थित शिविर कार्यालय पर अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कार्यकारणी सदस्य और चंडेश्वर के पूर्व विभागाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ल निर्मोही के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस मौके पर महामंत्री बृजेश नंदन पांडेय, विश्वदेव उपाध्याय, सतीश मिश्र, मनोज कुमार, आंनद मिश्र, अनिल चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रामप्रकाश शुक्ल निर्मोही के निधन से मर्माहत हुनर संस्थान के कलाकारों की बैठक रैदोपुर स्थित संस्थान कार्यालय पर हुई। बैठक में सभी कलाकारों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने कहा कि रामप्रकाश शुक्ल निर्मोही जी जहाँ एक अच्छे मजे हुए कलाकार थे। वही उनकी रचनाओं में समसामयिक कालो का चित्रण देखने को मिलता था। उनके निधन से जनपद का रंगमंच सुना हो गया है। यह जनपद के कला, साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई होना बहुत मुश्किल है। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर गौरव मौर्य, हेमंत श्रीवास्तव, सत्यम शर्मा, कमलेश सोनकर, राकेश कुमार, आकाश गोंड़ आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में दुर्गा जी स्नातकोत्तर में डा. प्रवेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार राम प्रकाश शुक्ला निर्मोही के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। लोगों ने दो मिनट मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। शोक सभा में डा. प्रवेश सिंह सहित श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोक मनीषा परिषद और दृष्टि नाट्य मंच के संयुक्त तत्वावधान में रैदोपुर स्थित कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर भोजपुरी भाषा और भोजपुरी साहित्य, कवि, कलाकार और श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर के पूर्व शिक्षा संकाय के विभागाध ्यक्ष राम प्रकाश शुक्ल निर्मोही के निधन पर दुख व्यक्त किया गया। दो मिनट मौन धारण कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।इस मौके पर विजय कुमार यादव, मुन्ना, रामधीरज यादव, अच्युत शुक्ला, अवधेश यादव, बृजेश सिंह, सहित आदि साहित्यप्रेमी मौजूद रहे। भारतीय साहित्य संगम उत्तर प्रदेश की शोक बैठक राहुल नगर में संरक्षक डा. कन्हैया सिंह के आवास पर हुई। शोक बैठक में डा. राम प्रकाश शुक्ल निर्मोही के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रभुनरायन पांडेय, दीना नाथ लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें