डीआईओएस को हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शैलेश राय के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को मंडलायुक्त से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जिला विद्यालाय निरीक्षक के कार्यकलापों की जांच कर पद से हटाए जाने सहित दस सूत्री मांग पत्र सौंपा।
संगठन के अध्यक्ष ने मंडलायुक्त को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक अपने एक चहेते बाबू के माध्यम से धनार्जन कर रहे है बल्कि शिक्षक विरोधी हरकत में लगे रहते है। बोर्ड परीक्षा से पहले जनहित में इन्हें आजमगढ़ से हटाया जाना आवश्यक है। मंडल अध्यक्ष शेषनाथ मिश्र और जिलामंत्री बालकेश दुबे ने बनाए गए 29 परीक्षा केंद्रों की विश्वसनीयता की जांच कराए जाने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, संयुक्त मंत्री आशुतोष सिंह, सुनील राय, चंद्रशेखर राय, अवध बिहारी सिंह, अजीत सिंह, अभय श्रीवास्तव, रजनीश सिंह आदि शामिल रहे।