आजमगढ़। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. मोहम्मद आसिफ खान के नेतृत्व में गुरुवार को प्रतिनिधि मंडल ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी को पद से हटाए जाने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा ।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के बयान मदरसों में तालीम की जगह आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है का विरोध करते हुए घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि रिजवी के इस बयान से अमन पसंद मुसलमान और हिंदुओं में रोष व्याप्त है। जिला कोषाध्यक्ष सुफिया अहमद ने कहा कि रिजवी पर जो घोटाले का आरोप है उससे बचने और भाजपा की वाहवाही लेने के लिए रिजवी ऐसे बयान दे रहे हैं। इनपर देशद्रोह का मुकदमा कायम करने के साथ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा देना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में अली अहमद, शमशीर अंसारी, शरीफ अहमद, डा. कामरान, आरिफ, अजीज, नसीम अख्तर, मोजीब अंसारी सहित अनेक लोग शामिल रहे।