फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मीटर चौड़ी होगी मुहम्मदपुर-मंदुरी और हरिवंशपुर-माहुल सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद की दो सड़कें मुहम्मदपुर से फरिहा, निजामाबाद, तहबरपुर होते हुए मंदुरी और हरिवंशपुर से भदुली, निजामाबाद, सेन्टरवां, लाहीडीह, माहुल होते हुए पवई तक जाने वाली सड़क को सात मीटर चौड़ी करने की स्वीकृति सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से दे दी गई है। ये जानकारी निजामाबाद विधायक आलमबदी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिलहाल इन सड़क ों के मात्र तीन मीटर चौड़ी होने की वजह से आवागमन में काफी कठिनाई होती है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने मुहम्मदपुर से फरिहा, निजामाबाद, तहबरपुर होते हुए मंदुरी तक 26 किलोमीटर सड़क को सात मीटर चौड़ा करने के लिए 44 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसी तरह हरिवंशपुर से भदुली बाजार, निजामाबाद, सेन्टरवां, लाहीडीह, माहुल होते हुए पवई तक सड़क 56 किलोमीटर की सड़क को चौड़ा करने के लिए स्वीकृति मिली है। सड़क बनने से शाहगंज, जौनपुर और सुल्तानपुर के लिए एक और सड़क उपलब्ध हो जाएगी। विधायक आलमबदी आजमी ने भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। कहा कि मुहम्मदपुर-मंदुरी सड़क का पैसा रिलीज हो गया है, इस पर शीघ्र ही काम शुरू हो जायेगा। हरिवंशपुर-पवई मार्ग के लिए कुछ कागजी कार्रवाई शेष रह गई है। इसके पूर्ण होते ही इस सड़क का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें