फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरणी में आए तारणहार, फैला उल्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। घड़ी की सूइयों ने जैसे ही रात के 12 बजाए, प्रभु यीशू के आगमन में ईसाई समाज में उल्लास छा गया। रिश्तेदारों और परिचितों को बधाई देने के साथ ही प्रभु के आगमन का स्वागत किया गया। प्रभु यीशू का जन्मदिन मनाने की तैयारी रविवार दिन में पूरी कर ली गई थी। होली ट्रिनिटी चर्च पर रोशनी से जगमगा रहा था। सोममार को विशेष प्रार्थना सभा के साथ ही जश्न का दौर शुरू हो जाएगा, जो दिन भर चलेगा। शाम में चर्च पर मेला का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभु यीशू के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तैयारी में ईसाई समाज कई दिनों से जुटा हुआ था। शहर के चर्च चौराहा स्थित होली ट्रिनिटी चर्च पर सोमवार को क्रिस्मस डे पर आयोजित होने वाले सारे कार्यक्रमों की तैयारी रविवार की शाम पूरी कर ली गई। फादर प्रवीण सोंस ने बताया कि सोमवार को सुबह दस बजे विशेष प्रार्थना सभा होगी। जिसमें इसाई समाज के लोग देश-दुनिया की सलामती की प्रार्थना करेंगे। इसके बाद बच्चों के गीतसंगीत का कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रभू यीशू का जन्मदिन धूमधाम के साथ केक काट कर मनाया जाएगा। दिन भर कैडल जलाने का भी दौर चलता रहेगा। क्रिस्मस डे के लिए चर्च को रंगरोगन के बाद आकर्षक लाइटों से सजा दिया गया है। झिलमिल झालरों की रोशनी के बीच चर्च की सुंदरा लोगों को आकर्षित कर रही है। सुबह प्रार्थना सभा के बाद दिन भर चलने वाले कार्यक्रमों के अंत में शाम के वक्त मेला लगेगा। जिसमें लोग प्रतिभाग कर आनंद उठाएंगे। शांत क्लाज जहां बच्चों के बीच उपहार बाटेंगे तो वहीं मेले में खाने-पीने के स्टाल भी लगाएं जांयेगे। क्रिसमस सेलिब्रेशन का दौर यहीं खत्म नहीं होगा। 29 दिसंबर को चर्चा परिसर में ही बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। जिसमें जीतने वाले बच्चे चर्च की तरफ से पुरस्कृत भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें