फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यालय बंद करने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। ग्राम पंचायत पारा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को बंदी करने के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उच्चअधिकारियों से पूर्व की भांति शुक्रवार को विद्यालय बंद रखने की मांग की।ग्राम पंचायत पारा में 1940 में इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय की स्थापना होने के बाद तत्कालीन प्रधानाध्यापकों की ओर से शुक्रवार को विद्यालय में साप्ताहिक अवकाश रखा जाता था। कुछ समय से बीआरसी के निर्देश पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीलम राय की ओर से शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक अवकाश रखने की कोशिश की गई, गांव के लोगों के विरोध के चलते ये सफल नहीं हो सका। शुक्रवार को भी विद्यालय खोलकर बच्चों को पढ़ाना शुरू किया गया तो मुस्लिम समाज के लोगों ने विद्यालय पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मांग की कि पूर्व की भांति विद्यालय शुक्रवार को बंद हो और रविवार को खुले। कहा कि मिर्जापुर और मेहनगर ब्लॉक में भी इस्लामिक विद्यालयों पर शुक्रवार को सप्ताहिक छुट्टी होती है। प्रधानाध्यापिका ने बीआरसी के निर्देश का हवाला देकर विद्यालय खोलने की बात कही। अंत में उनको विद्यालय बंद करना पड़ा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह का कहना है कि शुक्रवार को विद्यालय बंद होने के चलते एमडीएम जैसी महत्वपूर्ण योजना की रिपोर्टिंग नहीं हो पाती। रविवार को विद्यालय खुला है या बंद, इसका पता नहीं चलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें