फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण दोहन पर प्रस्तुत नाटक ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर के हुसैनाबाद स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल का पाचवां वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने इस दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पर्यावरण दोहन पर प्रस्तुत बच्चों के नाटक ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मुबारकपुर करीमुन्निसा अंसारी ने कहा शिक्षा के बिना मनुष्य अधूरा है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित इस विद्यालय के शिक्षक क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देकर आगे बढ़ाने का काम कर रहे है, जो सराहनीय है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत गजल, पंजाबी डांस, फैशन शो, नृत्य ने भी उपस्थित लोगों को आकर्षित किया। इस अवसर पर हाजी अब्दुल मजीद अंसारी, मौलाना नईमुद्दीन अंसारी, रेखा श्रीवास्तव, नीति त्रिपाठी, सुलेमान अंसारी, हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी, शमीम अहमद, मन्नान प्रधान, मास्टर अहमद अली, विपिन ओझा आदि मौजूद रहे। अंत में प्रबंधक अयाज खान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें