फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह इंस्पेक्टरों का मेरठ में होगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सबइंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बनने वाले जिले के 16 इंस्पेक्टरों की 20 दिन की ट्रेनिंग मेरठ में होगी। इन सभी लोगों को प्रमोशन तो मिल गया। लेकिन अभी तक इनकी ट्रेनिंग नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

जिन इंस्पेक्टरों को ट्रेनिंग के लिए जाना है उसमें शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह, फूलपुर कोतवाल रमायन सिंह, रानी की सराय थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, पवई थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव, अहरौला थाना प्रभारी चंद्रभान यादव, कंधरापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह, कोतवाल जीयनपुर मुनीष प्रताप चौहान, मेहनाजपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार का नाम शामिल है। पुलिस मुख्यालय से ट्रेनिंग संबंधी भेजे गए आदेश के क्रम में इन्हें 12 दिसंबर तक मेरठ पहुंचना है। बता दें कि जब इन थाना और कोतवाली के प्रभारी ट्रेनिंग पर चले जाएंगे तो इनके स्थान पर नए लोगों की तैनाती होती है या फिर थाने के दूसरे नंबर के अधिकारी ही थाना चलाते हैं, यह अभी तक तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें